• Home
  • हिमाचल
  • राजकीय आदर्श पाठशाला दाड़लाघाट में एसएमसी का गठन, डॉ. नरेंद्र कुमार बने अध्यक्ष
Image

राजकीय आदर्श पाठशाला दाड़लाघाट में एसएमसी का गठन, डॉ. नरेंद्र कुमार बने अध्यक्ष

II> सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का हुआ चयन, विद्यालय के विकास और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर दिया गया जोर

दाड़ला। राजकीय आदर्श पाठशाला दाड़ला में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने की। बैठक में अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में  ओम प्रकाश शर्मा को एसएमसी का चेयरमैन तथा पूजा को वाइस चेयरमैन चुना गया। इसके अलावा अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में लगभग 170 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एसएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

बैठक में विद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी सदस्यों से विद्यालय हित में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया।

Releated Posts

मुख्यमंत्री ने नेरी में स्थापित किए जा रहे देश के पहले बायोचार संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की

शिमला : हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।…

ByByadmin Jun 30, 2026

प्रदेश सरकार बच्चों के कल्याण के लिए वचनबद्ध: मुख्यमंत्री

शिमला : जिला ऊना बाल कल्याण कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष ओंकार कपिला ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

ByByadmin Jun 30, 2026

राज्यपाल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए

शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में गैर-सरकारी संगठन एक्ट ह्यूमेन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य…

ByByadmin Jun 30, 2026

कांग्रेस नेता राम लाल ठाकुर ने नैना देवी जी और जुखाला महाविद्यालयों में संकाय बहाली पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला : पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  राम लाल ठाकुर ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

ByByadmin Jun 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top