• Home
  • हिमाचल
  • रामपुर उपमंडल की 19 पंचायतों में दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न, मतदाताओं में दिखा उत्साह
Image

रामपुर उपमंडल की 19 पंचायतों में दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न, मतदाताओं में दिखा उत्साह

रामपुर : रामपुर उपमंडल के अंतर्गत विकास खण्ड रामपुर की 13 पंचायतों तथा विकास खण्ड ननखरी की 06 पंचायतों में आज पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया प्रातः निर्धारित समयानुसार आरम्भ हुई और विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड रामपुर में लगभग 77.88 प्रतिशत तथा विकास खण्ड ननखरी में लगभग 73.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

विकास खण्ड रामपुर की 13 पंचायतों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा— क्याव में 82.36 प्रतिशत, फांचा में 86.49 प्रतिशत, बधाल में 64.82 प्रतिशत, सराहन में 76.66 प्रतिशत, शाहधार में 79.54 प्रतिशत, दोफदा में 79.52 प्रतिशत, झाकड़ी में 66.05 प्रतिशत, लालसा में 76.46 प्रतिशत, भड़ावली में 78.57 प्रतिशत, निरथ में 87.89 प्रतिशत, बाहली में 83.81 प्रतिशत, तकलेच में 80.67 प्रतिशत तथा मुनीश पंचायत में 79.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसी प्रकार विकास खण्ड ननखरी की 06 पंचायतों में बागलती में 76.63 प्रतिशत, शॉली में 52.17 प्रतिशत, देलठ में 77.41 प्रतिशत, गहान में 88.61 प्रतिशत, जाहू में 74.38 तथा कुंगल बाल्ती में 84.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।रामपुर उपमंडल के विकास खण्ड ननखरी की गहन पंचायत में सर्वाधिक 88.61 प्रतिशत और शोली मतदान केंद्र में सबसे कम 52.17 प्रतिशत मतदान हुआ ।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

]> सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला 5-स्टार सम्मान झाकड़ी,…

ByByadmin Oct 14, 2026

हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: 4,090 पैरा वर्करों सहित हजारों पद भरने को मंजूरी

]> आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी; दूध उत्पादकों को अब 6 रुपये…

ByByadmin Oct 10, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top