• Home
  • हिमाचल
  • रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के प्रदर्शन की उच्चस्तरीय समीक्षा, 2108 मिलियन यूनिट उत्पादन पर सराहना
Image

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के प्रदर्शन की उच्चस्तरीय समीक्षा, 2108 मिलियन यूनिट उत्पादन पर सराहना

एसजेवीएन और एनएचपीसी के निदेशक (वित्त) ने संचालन, वित्तीय प्रबंधन और दक्षता सुधार पर दिए अहम सुझाव

बायल : रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा करते हुए एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे और एनएचपीसी के निदेशक (वित्त) महेश कुमार शर्मा ने परियोजना के संचालन एवं वित्तीय प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की।

दौरे के दौरान परियोजना प्रमुख विकास मारवाह तथा लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के प्रमुख विवेक शर्मा ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों ने पावर हाउस का निरीक्षण किया और परियोजना की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

विकास मारवाह ने एक विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से स्टेशन के संचालन, प्रमुख उपलब्धियों और वित्तीय स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान संचालन दक्षता बढ़ाने और उच्च स्तर के बिजली उत्पादन को बनाए रखने की रणनीतियों पर भी गहन चर्चा हुई।

पार्थजीत डे ने रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए 31 मार्च 2026 को हासिल किए गए अब तक के सर्वाधिक 2108.033 मिलियन यूनिट वार्षिक उत्पादन को विशेष उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मजबूत संचालन अनुशासन, सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन और ओएंडएम टीम की समर्पित मेहनत का परिणाम है। उन्होंने रामपुर परियोजना को देश के सर्वश्रेष्ठ पावर हाउसों में से एक बताते हुए इस गति को बनाए रखने और निरंतर सुधार पर जोर दिया।

वहीं, महेश कुमार शर्मा ने भी परियोजना की प्रगति की सराहना करते हुए तकनीकी दक्षता और वित्तीय अनुशासन के बीच तालमेल को आवश्यक बताया। उन्होंने टीम को नए मानक स्थापित करने और उत्कृष्टता की दिशा में लगातार प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

दौरे के दौरान दोनों गणमान्य अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारी और रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Releated Posts

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

रामपुर: भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने अपर सचिव (हाइड्रो एवं ईसी एंड ईटी) दिवाकर नाथ…

ByByadmin May 1, 2026

नई सोच समूह ने अध्यापक नरेश शर्मा की सेवानिवृति पर दी विदाई पार्टी

डॉ. भेखानन्द वर्धनसिरमौर : नई सोच समूह ने जिला सिरमौर के शिक्षा खण्ड सराहां के तहत आने वाले राजकीय…

ByByadmin Apr 30, 2026

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

झाकड़ी : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए 26 अप्रैल, 2026…

ByByadmin Apr 27, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फायर सर्विस वीक 2026 के समापन समारोह का आयोजन

झाकड़ी : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन के फायर स्टेशन में आज 20 अप्रैल, 2026 को फायर सर्विस…

ByByadmin Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top