लूहरी। एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्वाधान में सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा प्रभावित ग्राम पंचायत गडेज एवं दत्तनगर की जनता के लिए एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह विशेष स्वास्थ्य शिविर हेल्पेज इंडिया के माध्यम से आम जनता के लिए नि:शुल्क आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन पंचायत कार्यालय परिसर, बायल में किया गया, जिसमें स्त्री रोग, ईएनटी (कान, नाक एवं गला), हड्डी रोग, नेत्र रोग तथा सामान्य चिकित्सा से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुभवी टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विवेक शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को संदेश दिया कि वे इस स्वास्थ्य शिविर में आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने भविष्य में भी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
स्वास्थ्य शिविर का संचालन प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया गया, जिसमें कुल 240 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर सीएसआर विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक सहित परियोजना के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त प्रभावित ग्राम पंचायत देहरा एवं नित्थर के लिए एचपीपीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, नित्थर में दिनांक 21 मार्च 2026 को तथा ग्राम पंचायत निरथ एवं शमाथला के लिए परियोजना कार्यालय बिथल में 27 मार्च 2026 को इसी प्रकार के विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।















