• Home
  • हिमाचल
  • ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी जल आपूर्ति योजनाएं जल जीवन मिशन-2 के अधीन होगी मर्ज …
Image

ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी जल आपूर्ति योजनाएं जल जीवन मिशन-2 के अधीन होगी मर्ज …

शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जल जीवन मिशन के तहत जिला स्तरीय वाटर एंड सेनिटेशन मिशन की बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त ने कहा कि पेयजल स्रोतों की टेस्टिंग निरंतर होती रहनी चाहिए। जिला में 3055 स्त्रोत है जिनमें अभी तक 18 हजार 985 सैंपल लिए गए है। जिला के 2536 गांवों में फील्ड टेस्ट किट वितरित की गई है, लेकिन इसमें केवल 19 फीसदी ही लक्ष्य हासिल कर पाए है।

बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत कुल 264 स्कीम है जिनमें से 203 स्कीम फिजिकल पूरी हो चुकी है जबकि 114 फाइनेंशियल तौर पर पूरी हुई है। इसके अतिरिक्त, 61 पर कार्य चला छुआ है और 89 स्कीम फाइनेंशली ओपन हैं। हर घर जल योजना के तहत जिला के कुल 13 ब्लॉक से केवल 4 ब्लॉक को सर्टिफाइड किया जा चुका है। चिन्हित 412 पंचायतों में से 234 पंचायतों को हर घर जल योजना के तहत सर्टिफाइड किया जा चुका है। इसके अलावा 2536 चिन्हित गांवों में से 1621 गांवों को सर्टिफाइड कर दिया गया है।

जिला में एफएचटीसी (स्नह्वठ्ठष्ह्लद्बशठ्ठड्डद्य ॥शह्वह्यद्गद्धशद्यस्र ञ्जड्डश्च ष्टशठ्ठठ्ठद्गष्ह्लद्बशठ्ठ) के तहत 1 लाख 72 हजार 266 कनेक्शन है। जिला में 100 फीसदी कवरेज है।

उपायुक्त ने कहा जिला में निर्माणाधीन बड़ी योजनाएं जोकि अंतिम चरण में है, उनको पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त बजट मुहैया करवाया जाएगा। विभाग को ऐसी योजनाओं के बारे में डिटेल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है।

रूरल पाइप्ड वाटर सप्लाई स्कीम जैसी मौजूदा छोटी-छोटी स्कीम को जल जीवन मिशन-2 के अधीन मर्ज किया जाएगा। इससे स्कीमों की संख्या कम होगी। इस के तहत अलग से आईडी बनेगी।

बैठक में एडीसी सचिन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ यशपाल रांटा, जिला योजना अधिकारी निवेदिता, जल शक्ति विभाग के सभी एक्सईएन मौजूद रहे।

Releated Posts

संघोई की बेटी दीक्षा ने बिना कोचिंग हासिल की जेआरएफ की सफलता

]> किसान परिवार की बेटी ने लगातार चौथी बार नेट के बाद जेआरएफ में भी लहराया परचम, समाजसेवी…

ByByadmin Aug 29, 2026

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top