• Home
  • हिमाचल
  • इन आंकड़ों में असमानता, मंत्री ने दिए डेटा शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश …
Image

इन आंकड़ों में असमानता, मंत्री ने दिए डेटा शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश …

शिमला। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां किसानों के विकास के लिए प्रदेश स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था लघु किसान कल्याण एकता हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अवगत करवाया गया कि चकौतादार के आंकड़ों का डेटा प्रशासन के पास मौजूद डेटा से मिलान नहीं हो पा रहा है। राजस्व मंत्री ने चकौतादार का डेटा शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेटा उपलब्ध होने पर सरकार द्वारा किसानों के हक में उचित निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त सचिव राजस्व बलवान चंद, प्रदेश प्रभारी कांति प्रकाश और लघु किसान कल्याण एकता हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष दलीप सिंह उपस्थित रहे।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

]> सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला 5-स्टार सम्मान झाकड़ी,…

ByByadmin Oct 14, 2026

हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: 4,090 पैरा वर्करों सहित हजारों पद भरने को मंजूरी

]> आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी; दूध उत्पादकों को अब 6 रुपये…

ByByadmin Oct 10, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top