• Home
  • हिमाचल
  • मुंडन संस्कार हिंदू परंपरा का महत्वपूर्ण संस्कार : रंगीला राम राव
Image

मुंडन संस्कार हिंदू परंपरा का महत्वपूर्ण संस्कार : रंगीला राम राव

रोहिण के नैण गुजरा में  मां नयना देवी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ मुंडन समारोह

कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर। गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर एवं समाजसेविका सीमा राव के पुत्र शिवांश गुज्जर का मुंडन समारोह आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार शिवांश की नानी विमला देवी ने अपनी बेटी सीमा राव को पुत्र प्राप्ति के लिए अपनी कुलदेवी कोट कहलूर स्थित  माँ श्री नयना देवी जी मंदिर से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने संकल्प लिया था कि बच्चे के दो वर्ष पूरे होने पर माता के दरबार में मुंडन संस्कार करवाया जाएगा।

इसी संकल्प के अनुसार माँ नयना देवी के पावन दरबार में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुंडन संस्कार विधिवत सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर बच्चे के पिता अश्वनी कुमार, माता शालू, दादा पूर्व प्रधान कांशीराम, दादी रतनी देवी और नानी विमला देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों व रिश्तेदारों ने पूजा-अर्चना कर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रंगीला राम राव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चे को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुंडन संस्कार हिंदू धर्म की प्राचीन धार्मिक परंपराओं में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जिससे शिशु के उज्ज्वल भविष्य और मानसिक विकास की कामना की जाती है।

मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में रोहिण के खाला ननिहाल में पारंपरिक समारोह का आयोजन किया गया जहां कहलूरी धाम भी परोसी गई। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर रेनू कौशल ,पीडब्ल्यूडी एसडीओ सीता राम ठाकुर ,एसडीओ राजीव शर्मा ,एसडीओ रंगीला ठाकुर , वरिष्ठ अभियंता अनूप गौतम , सीनियर सुपरिंटेंडेंट मीना कुमारी और स्नेह लता , सुजाता सहित रिश्तेदारों तथा पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ,कर्मचारियों ने भाग लेकर परिवार को शुभकामनाएं दीं।

बताते चलें कि सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऊंची-ऊंची पहाडिय़ों के बीच रिज़ पर बसा रोहिण का खाला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां से दिखाई देने वाला नवनिर्मित फोरलेन का दृश्य भी लोगों को आकर्षित करता है। उपस्थित लोगों ने बताया कि पहाड़ों की मनमोहक वादियों के बीच आयोजित यह समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

Releated Posts

चनावग-नेहरा क्षेत्र के बीडीसी चुनाव में मेद राम बने बीडीसी सदस्य, 649 मत लेकर दर्ज की शानदार जीत

]> कड़े मुकाबले में पूर्ण चंद को 94 मतों से हराया, 2002 मतदाताओं ने किया मतदान चनावग :…

ByByadmin Jun 1, 2026

35 वर्षों बाद घरयाणा ने रचा इतिहास, कुसुम लता बनी बीडीसी सदस्य

]> 645 मत हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, स्व. मनसा राम हरनोट के बाद पहली बार घरयाणा…

ByByadmin Jun 1, 2026

रामपुर उपमंडल की 19 पंचायतों में दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न, मतदाताओं में दिखा उत्साह

रामपुर : रामपुर उपमंडल के अंतर्गत विकास खण्ड रामपुर की 13 पंचायतों तथा विकास खण्ड ननखरी की 06…

ByByadmin May 28, 2026

एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

बायल : रामपुर जल विद्युत परियोजना में 24 मई 2026 को एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह,…

ByByadmin May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top