• Home
  • हिमाचल
  • तीसरी पीढ़ी सेवारत्त : निचली भटेड़ के कर्णवीर सिंह ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट 
Image

तीसरी पीढ़ी सेवारत्त : निचली भटेड़ के कर्णवीर सिंह ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट 

बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत निचली भटेड़ के खंगड़ गांव के निवासी कर्णवीर सिंह ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कर्णवीर सिंह ठाकुर ने 7 मार्च 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया। अब वे असम रेजीमेंट में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

कर्णवीर सिंह ठाकुर एक ऐसे परिवार से संबंध रखते हैं जहां तीन पीढिय़ों से देश सेवा की गौरवशाली परंपरा चली आ रही है। उनके पिता कर्नल विक्रम सिंह ठाकुर भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता नरिशा ठाकुर गृहिणी हैं। उनके दादा कर्नल रामधन वर्मा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और उनके चाचा ग्रुप कैप्टन अजय सिंह ठाकुर भारतीय वायुसेना में उच्च पद पर कार्यरत हैं।

दादा कर्नल रामधन वर्मा ने बताया कि कर्णवीर बचपन से ही सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना देखते थे। अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। कर्णवीर की इस सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्णवीर सिंह ठाकुर की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Releated Posts

नाथपा बांध से आज 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा

]> रेडियल गेट नंबर-3 से दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक होगी जल निकासी, डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में 601…

ByByadmin Aug 31, 2026

संघोई की बेटी दीक्षा ने बिना कोचिंग हासिल की जेआरएफ की सफलता

]> किसान परिवार की बेटी ने लगातार चौथी बार नेट के बाद जेआरएफ में भी लहराया परचम, समाजसेवी…

ByByadmin Aug 29, 2026

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top