• Home
  • हिमाचल
  • सम्पत्ति कर : आपके घर आ रही सर्वेक्षण टीम …
Image

सम्पत्ति कर : आपके घर आ रही सर्वेक्षण टीम …

धर्मशाला। आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला नगर निगम द्वारा संपत्ति कर की वसूली इकाई क्षेत्र मूल्य (यूएवी) पद्धति के अनुसार की जा रही है, जिसे 17 मार्च 2020 को हिमाचल प्रदेश राजपत्र में अधिसूचित एवं प्रकाशित किया गया था।

इस संबंध में धर्मशाला नगर निगम द्वारा एजीआईएसएसी शिमला के माध्यम से घर-घर जाकर व्यापक संपत्ति सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य संपत्ति कर के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत निर्धारण हेतु सटीक एवं अद्यतन संपत्ति संबंधी आंकड़े एकत्रित करना है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति कर से संबंधित लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

आयुक्त ने कहा कि संपत्ति कर प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनहित में सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। नगर निगम उन नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करता है जिन्होंने सर्वेक्षण टीमों को पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई है। इस प्रकार की जनभागीदारी सराहनीय है तथा संपत्ति कर प्रणाली के सफल कार्यान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने नगर निगम धर्मशाला के समस्त नागरिकों से अनुरोध है किया कि वे घर-घर जाकर संपत्ति सर्वेक्षण कर रही टीम के साथ पूर्ण सहयोग करें तथा 15 मार्च 2026 से पूर्व आवश्यक जानकारी अवश्य उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सर्वेक्षण के दौरान अपेक्षित जानकारी प्रदान करने में असहयोग करता है या जानकारी देने से इनकार करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

नाथपा बांध से आज 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा

]> रेडियल गेट नंबर-3 से दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक होगी जल निकासी, डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में 601…

ByByadmin Aug 31, 2026

संघोई की बेटी दीक्षा ने बिना कोचिंग हासिल की जेआरएफ की सफलता

]> किसान परिवार की बेटी ने लगातार चौथी बार नेट के बाद जेआरएफ में भी लहराया परचम, समाजसेवी…

ByByadmin Aug 29, 2026

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top