• Home
  • हिमाचल
  • रामपुर एचपीएस ने सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत ऊर्जा संरक्षण पर चलाया जागरूकता अभियान
Image

रामपुर एचपीएस ने सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत ऊर्जा संरक्षण पर चलाया जागरूकता अभियान

बायल। भारत की वर्ष 2026 में BRICS अध्यक्षता के तहत केंद्र सरकार द्वारा 1 से 7 नवंबर तक सतत जीवनशैली सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस, एसजेवीएन की ओर से ऊर्जा संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत परियोजना के विभिन्न कार्यालयों में ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इसके अतिरिक्त परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में घरेलू ऊर्जा बचत विषय पर अलग-अलग श्रेणियों में निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय बायल, राजकीय उच्च विद्यालय कोयल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में रान्या, अजय, तन्मय, पल्लवी, वियांन, कंचन, आशु, सेजल, परणीत, आरती, वेदिका, आरुषि चौहान, प्रीति ठाकुर, आयुष कुमार सोनी, पायल दत्ता एवं धैर्य श्याम ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए।

विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए 10 नवंबर 2026 को रामपुर एचपीएस के सम्मेलन कक्ष, बायल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह सहित विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने सभी प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने घरेलू स्तर पर ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत के उपायों के प्रति स्वयं जागरूक रहने और समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने ऊर्जा संरक्षण के उपायों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Releated Posts

शिमला में दो निजी कंपनियों में 56 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 6 व 7 नवंबर को

शिमला: जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दो निजी…

ByByadmin Nov 4, 2026

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का…

ByByadmin Nov 2, 2026

हिमाचल पुलिस ने विद्यार्थी संरक्षण और स्कूल सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए ‘स्कूल कनेक्ट’ पहल शुरू की

शिमला: हिमाचल पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के विजन एवं…

ByByadmin Nov 2, 2026

नाथपा झाकड़ी परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

]> ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राजीव कपूर ने किया सम्मानित, विद्यार्थियों…

ByByadmin Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top