• Home
  • हिमाचल
  • डीएवी बरमाणा के अर्नब चंदेल ने राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
Image

डीएवी बरमाणा के अर्नब चंदेल ने राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

]> अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन

बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा के होनहार खिलाड़ी अर्नब चंदेल ने मलकपुर स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में वुशू के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के करीब 1700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएवी बरमाणा के 14 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अर्नब के अलावा वुशू में गौरी और दिव्यांश गौतम ने कांस्य पदक हासिल किए, जबकि बॉक्सिंग में रिद्धिम ने कांस्य पदक जीता।

खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने पुष्पमालाएं पहनाकर और आरती उतारकर उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ हुए स्वागत समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां भी दीं।

प्रधानाचार्या ने अर्नब को बधाई देते हुए उनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया। उन्होंने शारीरिक शिक्षा अध्यापक विकास शर्मा तथा एस्कॉर्ट शिक्षक स्मृति, अभिषेक और विशाल अभिषेक के योगदान की भी सराहना की।

Releated Posts

एसजेवीएन ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता एवं प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा दिया

शिमला: एसजेवीएन ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए…

ByByadmin Oct 30, 2026

बैडमिंटन में बलग और कुठार के वेद-अंशुल ने जीता जिला स्तरीय खिताब

]> फाइनल में शानदार जीत के बाद ऊना में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम शिमला। सोलन के एमसी…

ByByadmin Oct 29, 2026

ढली स्कूल के स्काउट एंड गाइड ने सेंज में आयोजित ‘तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप’ में लहराया परचम, अंकिता को मिला तीसरा रैंक

]> पाठशाला ढली की प्रधानाचार्या सुशीला हंसरेटा ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जीवन…

ByByadmin Oct 28, 2026

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत वॉकाथॉन आयोजित

]> सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संदेश; परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कर्मचारियों…

ByByadmin Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top