• Home
  • हिमाचल
  • एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी
Image

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत

शिमला : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक (हिमाचल प्रदेश) डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन का सदस्य तथा तकनीकी समिति का उपाध्यक्ष चुना गया है।

इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि से भारतीय स्कूल खेलों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है।
यह निर्वाचन केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि देश और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के लाखों छात्र-खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, खेल शिक्षकों, विद्यालयों और पूरे खेल परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में भारत की भागीदारी और प्रभाव पहले से अधिक मजबूत होगा।

डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के इस अंतर्राष्ट्रीय पद पर मनोनीत होने से पूरे हिमाचल प्रदेश और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है तथा इसे प्रदेश के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया है।

एडीपीओ हेडक्वार्टर संतोष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा का एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में यह चयन हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के स्कूल खेल आंदोलन को नई दिशा देगा। उनके इस मार्गदर्शन से आने वाले समय में छात्र-खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के और अधिक बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

प्रदेश के खेल प्रेमियों, शारीरिक शिक्षकों और खेल संघों ने इस गौरवमयी उपलब्धि पर डॉ. शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Releated Posts

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ के लिए कैंपस इंटरव्यू

शिमला : जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा सूचित किया गया है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर…

ByByadmin Aug 6, 2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने HSSA की आधिकारिक वेबसाइट एवं वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

]> विद्यालयी खेलों का संचालन होगा पूरी तरह डिजिटल, ऑनलाइन पंजीकरण, QR कोड प्रमाण-पत्र और रियल-टाइम अपडेट जैसी…

ByByadmin Aug 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top