• Home
  • हिमाचल
  • शमशान घाट संघोई-बजोधा में स्नानागार के लिए बिछाई गई पाइपलाइन
Image

शमशान घाट संघोई-बजोधा में स्नानागार के लिए बिछाई गई पाइपलाइन

]> मुख्य अभियंता हेमंत तनवर ने निजी धन से उपलब्ध कराए पाइप, ग्रामीणों ने जताया आभार

सोलन : संघोई पंचायत में रविवार को शमशान घाट संघोई-बजोधा के निकट बनाए गए स्नानागार के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया। इस पहल से शमशान घाट पर आने वाले लोगों को स्नान की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने बताया कि इस कार्य के लिए आवश्यक पाइपों की व्यवस्था जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश के मुख्य अभियंता हेमंत तनवर ने अपने निजी धन से करवाई है। उनके इस सहयोग की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनहित की महत्वपूर्ण पहल बताया।

जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने बताया कि इस अवसर पर ग्राम पंचायत संघोई की प्रधान मीना देवी, संघोई वार्ड सदस्य बेग राम, संघोई पंचायत के पूर्व प्रधान बाबू राम सहित पंचायत के अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि स्नानागार की सुविधा शुरू होने से शमशान घाट पर आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

]> सनारसा स्कूल में 108 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश झाकड़ी। विद्युत…

ByByadmin Sep 21, 2026

दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई पर चला विशेष सफाई अभियान ]> रामपुर एचपीएस ने ब्लैक स्पॉट की सफाई…

ByByadmin Sep 20, 2026

गोदाम पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर, सूचना चारदीवारी के भीतर चस्पा

]> बिना पूर्व सूचना गोदाम से गैस वितरण बंद होने से उपभोक्ताओं में रोष, करीब डेढ़ साल से…

ByByadmin Sep 16, 2026

अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री दाड़ला स्कूल, बरायली स्कूल तथा डवारु स्कूल की…

ByByadmin Sep 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top