• Home
  • हिमाचल
  • ब्रायली युवा क्लब ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ गांव का संदेश
Image

ब्रायली युवा क्लब ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ गांव का संदेश

]> युवाओं ने मिलकर पंचायत क्षेत्र की साफ-सफाई की, लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील

सोलन : ब्रायली पंचायत में ब्रायली युवा क्लब द्वारा रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत युवाओं ने पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसकी जानकारी जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने दी।

नागेंद्र कौशल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा गांव को साफ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के दौरान युवाओं ने कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया और ग्रामीणों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर ब्रायली युवा क्लब के प्रधान सुरेंद्र (बिट्टू), उपप्रधान अमित चंदेल, नीरज चंदेल, जतिन, धीरज, शुभम तथा कार्तिक सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने बताया क्लब के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों को नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Releated Posts

सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला शिमला की परिचय बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश चौहान…

ByByadmin Jul 21, 2026

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : पीजी डॉक्टरों, आशा वर्कर्स, नंबरदारों और शिक्षकों को बड़ी सौगात

]> 3,950 स्कूल कर्मियों की भर्ती, 400 मल्टी-टास्क वर्कर, मछुआरों और किसानों को नई सौगात शिमला : मुख्यमंत्री…

ByByadmin Jul 20, 2026

कोटी रिज़ॉर्ट मशोबरा में विभिन्न पदों के लिए 22 जुलाई को होगा कैंपस इंटरव्यू

शिमला : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला,…

ByByadmin Jul 20, 2026

शमशान घाट संघोई-बजोधा में स्नानागार के लिए बिछाई गई पाइपलाइन

]> मुख्य अभियंता हेमंत तनवर ने निजी धन से उपलब्ध कराए पाइप, ग्रामीणों ने जताया आभार सोलन :…

ByByadmin Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top