• Home
  • हिमाचल
  • एसजेवीएन फाउंडेशन ने रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल को दी अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन
Image

एसजेवीएन फाउंडेशन ने रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल को दी अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन

}> सीएसआर पहल के तहत मरीजों को मिलेगी निःशुल्क, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा; शिमला, किन्नौर और कुल्लू के हजारों लोग होंगे लाभान्वित

बायल। एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्वावधान में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत रामपुर जल विद्युत स्टेशन (एचपीएस), बायल द्वारा शुक्रवार को आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में रोगियों की जांच सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फुली ऑटो बायो केमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में प्रतिवर्ष लगभग 40 से 42 हजार बाह्य रोगियों (ओपीडी) तथा करीब 1,000 अंतरंग रोगियों (आईपीडी) का उपचार किया जाता है। अस्पताल में मरीजों को विभिन्न आवश्यक जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। नई अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र मशीन की स्थापना से मरीजों को अधिक सटीक, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा मिलेगी।

इस मशीन का लाभ रामपुर, कुमारसैन और ननखड़ी (जिला शिमला), निचार (जिला किन्नौर) तथा निरमंड और आनी (जिला कुल्लू) के हजारों लोगों को मिलेगा। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क जांच सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर ई. विकास मारवाह ने कहा कि एसजेवीएन समाज के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जांच मशीन उपलब्ध होने से मरीजों को विभिन्न परीक्षणों के लिए बेहतर और शीघ्र सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी।

कार्यक्रम में संजीव शर्मा, उप महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल), पीएचईएम विभाग, कौशल्या देवी नेगी, उप महाप्रबंधक (आरएंडआर/सीएसआर), रामपुर एचपीएस, डॉ. रोहिणी शर्मा, उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, रामपुर बुशहर सहित आयुर्वेदिक विभाग एवं रामपुर एचपीएस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

]> सनारसा स्कूल में 108 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश झाकड़ी। विद्युत…

ByByadmin Sep 21, 2026

दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई पर चला विशेष सफाई अभियान ]> रामपुर एचपीएस ने ब्लैक स्पॉट की सफाई…

ByByadmin Sep 20, 2026

गोदाम पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर, सूचना चारदीवारी के भीतर चस्पा

]> बिना पूर्व सूचना गोदाम से गैस वितरण बंद होने से उपभोक्ताओं में रोष, करीब डेढ़ साल से…

ByByadmin Sep 16, 2026

अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री दाड़ला स्कूल, बरायली स्कूल तथा डवारु स्कूल की…

ByByadmin Sep 13, 2026
1 Comments Text
  • awin68 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Yo, awin68 is legit! Good selection of games and the site layout is clean. I’d recommend it if you’re looking for a reliable spot to wager. Hit up awin68
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top