• Home
  • हिमाचल
  • स्पेशल टास्क फोर्स ने नूरपुर के जसूर में 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया
Image

स्पेशल टास्क फोर्स ने नूरपुर के जसूर में 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया

कांगड़ा : पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला कांगड़ा के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जसूर स्थित शास्त्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के समीप तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जिसके दौरान उनके कब्जे से 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गठित एसटीएफ जसूर क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी जिस दौरान उन्हें आईटीआई के निकट चिट्टा तस्करी की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर, पुलिस जिला नूरपुर, में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थ की उत्पत्ति, आपूर्ति श्रृंखला तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा पूछताछ जारी की जा रही है।

यह समन्वित कार्रवाई नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, युवाओं को नशे की लत के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के प्रति राज्य पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा नशीले पदार्थों से संबंधित सूचना नागरिक पुलिस हेल्पलाइन 112 नम्बर पर अथवा अपने निकटतम पुलिस थाने में दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 15 नवंबर, 2025 को राज्यव्यापी ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ का शुभारंभ किया था। इस अभियान को सफल बनाने तथा ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए राज्य पुलिस एवं विशेष कार्य बल पूरे प्रदेश में निरंतर अभियान चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व तथा प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं, की सक्रिय भागीदारी के साथ पुलिस विभाग चिट्टे के बढ़ते खतरे का समूल उन्मूलन कर नशा मुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

]> सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला 5-स्टार सम्मान झाकड़ी,…

ByByadmin Oct 14, 2026

हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: 4,090 पैरा वर्करों सहित हजारों पद भरने को मंजूरी

]> आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी; दूध उत्पादकों को अब 6 रुपये…

ByByadmin Oct 10, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top