• Home
  • हिमाचल
  • हिमाचल में पहली बार शुरू हुई साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस प्रतियोगिता
Image

हिमाचल में पहली बार शुरू हुई साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस प्रतियोगिता

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में 11 अप्रैल, 2026 तक चलने वाली साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप-2026 का शुभारम्भ किया।

इस प्रतियोगिता में पांच देशों भारत, श्रीलंका, मालद्वीप, बांग्लादेश और नेपाल के 100 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत बना रही है ताकि युवा खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित हो सकें।

उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा
मिलती है। खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल शिवम प्रताप सिंह, एशियन टेबल टेनिस यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शेखर गौतम, हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष टी.पी. चोपड़ा, महासचिव अधीश राणा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

आटा मिल मालिकों को फोर्टिफिकेशन मानकों के अनिवार्य अनुपालन पर बल

शिमला। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला शिमला, बिलासपुर,…

ByByadmin Apr 8, 2026

बेटियों को विदेश यात्रा के लिए एचपीवी प्रमाण-पत्र अनिवार्य नहीं

शिमला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कुछ समाचार एवं सोशल मीडिया के…

ByByadmin Apr 8, 2026

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरमाना ने विद्यारंभ संस्कार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बिलासपुर। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरमाना के जूनियर विंग में नर्सरी एवं एलकेजी कक्षा के नवप्रवेशित नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों…

ByByadmin Apr 8, 2026

मिशन 32 प्रतिशत : वन विस्तार की ओर बढ़ते कदम

शिमला। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में एक दूरदर्शी और महत्त्वाकांक्षी पहल के रूप में ‘मिशन…

ByByadmin Apr 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top