शिमला। हिमाचल सरकार ने अनुबंध, दैनिक वेतनभोगी और आकस्मिक कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर बड़ी राहत दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 31 मार्च और 30 सितंबर तक दो साल का अनुबंध पूरा करने वाले कर्मचारी नियमित किए जाएंगे। वहीं चार साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक और आकस्मिक कर्मी भी इसके पात्र होंगे।
नियमितीकरण केवल रिक्त पदों के विरुद्ध और वरिष्ठता के आधार पर होगा। इसके लिए विभागों में स्क्रीनिंग समितियां गठित की जाएंगी और कर्मचारियों का चिकित्सकीय रूप से फिट होना जरूरी होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए पद सृजित नहीं होंगे और नियमित होने के बाद संबंधित पद स्वतः समाप्त माना जाएगा।















