• Home
  • हिमाचल
  • एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया
Image

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया

बायल। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, भूपेंद्र गुप्ता ने एसजेवीएन द्वारा आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता टीम बीबीएमबी को हार्दिक बधाई दी। गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कर्मचारियों के मध्य टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करने में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट के समापन समारोह की शोभा बढ़ाई। शर्मा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी, और साथ ही विजेताओं तथा सभी प्रतिभागी टीमों को भी बधाई दी।

शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एसजेवीएन सदैव खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। एसजेवीएन का दृढ़ विश्वास है कि खेल न केवल कर्मचारियों के शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, अपितु उनके मानसिक स्वास्थ्य एवं नेतृत्व क्षमताओं को भी बेहतर बनाते हैं, जो किसी भी संगठन की सफलता के लिए अतिआवश्यक हैं। इस प्रकार के आयोजन भारत सरकार की खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलों को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अजय कुमार शर्मा ने विजेता तथा उप-विजेता टीमों को ट्रॉफियां, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। फाइनल मैच एसजेवीएन और बीबीएमबी के मध्य खेला गया, जिसमें बीबीएमबी टूर्नामेंट का विजेता बना। एसजेवीएन ने प्रथम उप-विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि टूर्नामेंट का द्वितीय उप-विजेता पीजीसीआईएल बना। बीबीएमबी से आकाश को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट घोषित किया गया, एसजेवीएन से विक्रम शर्मा को सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार प्रदान किया गया और बीबीएमबी से सुरेंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया। इन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर, रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख, विकास मारवाह, एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख, राजीव कपूर तथा एलएचईपी-1 के परियोजना प्रमुख, विवेक शर्मा के साथ-साथ आरएचपीएस, एनजेएचपीएस तथा एलएचईपी-1 के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में एसजेवीएन द्वारा अपने 412 मेगावाट आरएचपीएस में तीन-दिवसीय आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया गया और इसमें विद्युत मंत्रालय, सीईए, बीबीएमबी, एनएचपीसी, पीजीसीआईएल, आरईसी, टीएचडीसी तथा मेज़बान टीम एसजेवीएन की ओर से उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

Releated Posts

तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए एमओयू हस्ताक्षरित

शिमला। प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकारण…

ByByadmin Mar 25, 2026

रोजगार : 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि 31 मार्च 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,…

ByByadmin Mar 24, 2026

सेना कमांडर ने आरट्रैक के चल रहे परिवर्तनकारी प्रयासों पर डाला प्रकाश

शिमला। आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम ने आज…

ByByadmin Mar 24, 2026

बोर्ड के गठन की ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य एक्स-पैरा मिलिट्री कॉर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने बजट 2026-27 में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड…

ByByadmin Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top