• Home
  • हिमाचल
  • रोजगार : 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार
Image

रोजगार : 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि 31 मार्च 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शाहपुर में लघु रोजग़ार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस लघु रोजग़ार मेले में मैसर्ज हीरो मोटर कंपनी लुधियाना द्वारा महिला एवं पुरूष के 55 पद भरे जायेंंगे, चयनित उम्मीदवार को  18 हजार 500 से 22 हजार 500 रुपये प्रतिमाह के वेतन के साथ ही कैंटीन व यातायात सुविधा प्रदान की जायेगी।

इसके अतिरिक्त मैसर्ज वीएमटी स्पिनिंग मिल्स बद्दी द्वारा महिला एवं पुरुष के 100 पद हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा और चयनित उम्मीदवार को 12 हजार 750 से 14 हजार 602 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ ही कैंटीन व यातायात सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मैसर्ज एमआईएएस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा भी केवल पुरुष उम्मीदवारों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 17 हजार 500 से 23 हजार 500 रुपये वेतन के साथ कैंटीन और यातायात सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 31 मार्च को आईटीआई शाहपुर में   साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

Releated Posts

सेना कमांडर ने आरट्रैक के चल रहे परिवर्तनकारी प्रयासों पर डाला प्रकाश

शिमला। आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम ने आज…

ByByadmin Mar 24, 2026

बोर्ड के गठन की ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य एक्स-पैरा मिलिट्री कॉर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने बजट 2026-27 में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड…

ByByadmin Mar 24, 2026

गैर-सहमति से साझा की जाने वाली अंतरंग सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए मानक प्रक्रिया

शिमला। डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत सरकार के इलैक्ट्रॉनिक्स…

ByByadmin Mar 24, 2026

आखिर यह कैसा रोस्टर! बीते 50 वर्षों में …

आखिर यह कैसा रोस्टर! बीते 50 वर्षों में नहीं मिला पीरन पंचायत से दलित पुरूष को प्रधान बनने…

ByByadmin Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top