• Home
  • हिमाचल
  • बेटियों को विदेश यात्रा के लिए एचपीवी प्रमाण-पत्र अनिवार्य नहीं
Image

बेटियों को विदेश यात्रा के लिए एचपीवी प्रमाण-पत्र अनिवार्य नहीं

शिमला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कुछ समाचार एवं सोशल मीडिया के माध्यम से एचपीवी वैक्सीन को लेकर भ्रामक एवं निराधर सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिनमें यह दावा किया गया है कि बिना एचपीवी टीकाकरण के बेटियों की विदेश यात्रा संभव नहीं होगी तथा इसके लिए प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा ऐसे कोई भी दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। विदेश यात्रा के लिए एचपीवी टीकाकरण अथवा उसका कोई प्रमाण-पत्र अनिवार्य नहीं है।

एचपीवी टीकाकरण एक पूर्णत: स्वैच्छिक प्रक्रिया है। केवल अभिभावकों की सूचित सहमति प्राप्त होने के पश्चात् ही पात्र किशोरियों का टीकाकरण किया जाता है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि टीकाकरण से पूर्व अभिभावकों को इसके लाभ एवं आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से दी जाए और उनकी सहमति ली जाए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह टीका मुख्यत: 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। एचपीवी संक्रमण भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का एक प्रमुख कारण बनता है, जबकि वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार यह वैक्सीन इस गम्भीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में अत्यंत प्रभावी पाई गई है।

उन्होंने सभी अभिभावकों एवं आमजन से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं अधिकृत स्रोतों से प्राप्त प्रामाणिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभिभावक अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान, चिकित्सा अधिकारी या आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते हैं।

Releated Posts

आटा मिल मालिकों को फोर्टिफिकेशन मानकों के अनिवार्य अनुपालन पर बल

शिमला। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला शिमला, बिलासपुर,…

ByByadmin Apr 8, 2026

हिमाचल में पहली बार शुरू हुई साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस प्रतियोगिता

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में 11 अप्रैल, 2026…

ByByadmin Apr 8, 2026

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरमाना ने विद्यारंभ संस्कार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बिलासपुर। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरमाना के जूनियर विंग में नर्सरी एवं एलकेजी कक्षा के नवप्रवेशित नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों…

ByByadmin Apr 8, 2026

मिशन 32 प्रतिशत : वन विस्तार की ओर बढ़ते कदम

शिमला। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में एक दूरदर्शी और महत्त्वाकांक्षी पहल के रूप में ‘मिशन…

ByByadmin Apr 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top