• Home
  • हिमाचल
  • लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
Image

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

लूहरी : लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा संचालित विशेष स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में, सीएसआर पहल के अंतर्गत शनिवार को प्रभावित ग्राम पंचायत देहरा एवं नित्थर की आम जनता के लिए नि:शुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हेल्पेज इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर, नित्थर में आयोजित हुआ, जिसमें स्त्री रोग, ईएनटी (कान, नाक एवं गला), हड्डी रोग, नेत्र रोग तथा सामान्य चिकित्सा (मेडिसिन) के विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुभवी टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।

परियोजना प्रबंधन ने अपने सन्देश में दोनों प्रभावित पंचायतों के उपस्थित लोगों से आवाहन किया कि वे इस स्वास्थ्य शिविर में आए विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

स्वास्थ्य शिविर का संचालन प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया गया, जिसमें कुल 190 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 97 पुरुष एवं 93 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

इसके अतिरिक्त इसी कड़ी में तीसरा व अंतिम विशेष स्वास्थ्य शिविर, प्रभावित ग्राम पंचायत नीरथ और शमाथला के लिए परियोजना कार्यालय बिथल में 27 मार्च 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

Releated Posts

सुकेत रियासत के राजाओं द्वारा शुरू किए इस मेले का आज से शुभारंभ

सुंदरनगर : मेले और पर्व पुरातन संस्कृति के संवाहक है, जिसमें हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती…

ByByadmin Mar 22, 2026

उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

सोलन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर में 13.36…

ByByadmin Mar 22, 2026

डिप्टी सीएम ने की इस विभाग की 24×7 कार्यरत रहने पर प्रशंसा

सोलन। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल…

ByByadmin Mar 22, 2026

हिमाचल की यह फोर्स राष्ट्र स्तर पर लगातार दूसरी बार अव्वल

शिमला। आज शिमला के ओक ओवर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा…

ByByadmin Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top