• Home
  • हिमाचल
  • मुख्य सचिव ने बताया हिमाचल में पेट्रोल, डीजल व घरेलू रसोई गैस का कितना है भंडारण
Image

मुख्य सचिव ने बताया हिमाचल में पेट्रोल, डीजल व घरेलू रसोई गैस का कितना है भंडारण

शिमला। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत आज यहां प्रदेश में पैट्रोल, डीजल, घरेलू व व्यावसायिक गैस ईधन की उपलब्धता के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस (एल.पी.जी.), पैट्रोल व डीजल के पर्याप्त भंडारण उपलब्ध हैं। प्रदेश में अभी केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर असर पड़ा है परन्तु निजी व सरकारी अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में लगभग 15000 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें होटल, रेस्टोरेंट व अन्य संस्थानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया मेें चल रहे भ्रामक प्रचार के चलते हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचे व धैर्य बनाए रखें। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए कि वह प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आर. डी. नजीम, निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग राम कुमार गौतम, अतिरिक्त निदेशक सुरेन्द्र राठौर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड इन्द्र लाल नेगी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख मोहम्मद आमीन व एल.पी.जी. शिमला के क्षेत्र अधिकारी नितिन टंडन ने भाग लिया।

Releated Posts

167 पदों के लिए साक्षात्कार …

16 से 20 मार्च तक होगा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार शिमला…

ByByadmin Mar 11, 2026

इन आंकड़ों में असमानता, मंत्री ने दिए डेटा शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश …

शिमला। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां…

ByByadmin Mar 11, 2026

इस नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर ग्राम पंचायत बनाने का आग्रह …

सोलन। सोलन जिला के कण्डाघाट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल के…

ByByadmin Mar 11, 2026

इसलिए स्टाफ नर्स को भी दिया जाएगा पूरा वेतन …

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित…

ByByadmin Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top