• Home
  • हिमाचल
  • पूर्व सैनिकों के लिए 17 मार्च को विशेष जॉब फेयर का आयोजन
Image

पूर्व सैनिकों के लिए 17 मार्च को विशेष जॉब फेयर का आयोजन

शिमला। हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के पूर्व सैनिकों को नागरिक कार्यबल में पुनस्र्थापित करने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के प्रयास के तहत, डायरेक्टरेट जनरल रिसेटलमेंट (डीजीआर), पूर्व-सैनिक कल्याण विभाग (एमओडी) 17 मार्च 2026 को चंडीगढ़ में पूर्व-सैनिकों के लिए जॉब फेयर आयोजित कर रहा है।

डीजीआर वित्तीय वर्ष 2025-26 में देशभर में 18 जॉब फेयर्स आयोजित कर रहा है, जिनमें से 16 फेयर दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, वाराणसी, कोलकाता, सिकंदराबाद, जम्मू, भोपाल, कोच्चि, गुवाहाटी, देहरादून, बेंगलुरु और पुणे में पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं।

यह जॉब फेयर भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व-सैनिकों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि सुरक्षा, आईटी, प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग में अग्रणी कॉर्पोरेट और उद्योग नियोक्ताओं से जोडऩे का एक समर्पित मंच प्रदान करेगा।

यह पहल पूर्व-सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण के प्रति पूर्व-सैनिक कल्याण विभाग (एमओडी) की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, यह सुनिश्चित करते हुए कि उनके अनुशासन, नेतृत्व और तकनीकी विशेषज्ञता की नागरिक रोजगार क्षेत्र में उच्च मान्यता है। पूर्व-सैनिकों को अपने कौशल और प्रतिभा को ऐसे नियोजकों के सामने प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा जो उनकी विशेष योग्यता और अनुभव को समझते हैं। नियोक्ता पंजीकरण के बाद प्रतिबद्ध, कुशल और मिशन-तैयार पेशेवरों के रिज्यूमे मुफ्त में देख सकते हैं और चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू की योजना बना सकते हैं।

नियोक्ता और पूर्व-सैनिक www.esmhire.com पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जो केवल पूर्व-सैनिकों के लिए एक AI-संचालित जॉब प्लेटफ़ॉर्म है। पंजीकरण का लिंक डीजीआर की वेबसाइट www.dgrindia.gov.in पर भी उपलब्ध है। पंजीकरण अब खुला है और पूर्व-सैनिकों तथा नियोक्ताओं के लिए निशुल्क है।

Releated Posts

तीसरी पीढ़ी सेवारत्त : निचली भटेड़ के कर्णवीर सिंह ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट 

बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत निचली भटेड़ के खंगड़ गांव के निवासी कर्णवीर सिंह ठाकुर ने…

ByByadmin Mar 9, 2026

कविन्द्र गुप्ता कल हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में करेंगे शपथ ग्रहण …

शिमला। राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता का सोमवार सायंकाल शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी और…

ByByadmin Mar 9, 2026

देश के सबसे बड़े भूमिगत जलविद्युत स्टेशन, नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि की हासिल

झाकड़ी : एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन की टीम को…

ByByadmin Mar 9, 2026

विदाई : हिमाचल केवल ‘देवभूमि’ ही नहीं बल्कि ‘प्रेम भूमि’ भी …

शिमला। प्रदेश सरकार ने आज यहां पीटरहॉफ में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में एक विदाई समारोह…

ByByadmin Mar 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top