• Home
  • हिमाचल
  • एआई कोर्स के लिए दस अप्रैल तक मांगे आवेदन
Image

एआई कोर्स के लिए दस अप्रैल तक मांगे आवेदन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि॰ प्र॰ के निदेशालय अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष रूप से सक्षम वर्गों का सशक्तिकरण की ओर से अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत जिला कांगड़ा में अनुसूचित जाति श्रेणी के पात्र उम्मीद्वारों से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए दस अप्रैल तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसमें कृत्रिम बुद्धिमता प्रोद्योगिकी की अवधारणाएं कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से किसी भी विशय में स्नातक निर्धारित की गई है इसके साथ ही  ऑफिस ऑटोमेशन, अकांउटिंग और पब्लिशिंग सहायक जिसकी अवधि 3 माह तथा योग्यता किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से किसी भी विषय में बाहरवीं रखी गई है।

आवेदन के लिए आवेदक का अनुसूचित जाति वर्ग, हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी, आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। आवेदक का चयन स्नातक और बाहरवीं के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। गरीबी रेखा से नीचे सम्बन्धित उम्मीद्वारों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा 30 प्रतिशत सीटें महिला प्रार्थी के लिए आरक्षित होंगी।

प्रषिक्षुकों को 2000 रूपये प्रति माह दिया जाएगा तथा प्रषिक्षण केंद्र हिप्पा-नीलिट कम्प्यूटर लैब, डीसी ऑफिस कॉम्लेक्स, कांगड़ा स्थित धर्मषाला निर्धारित किया है।
आवेदन पत्र जिला कल्याण अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला या सम्बन्धित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में वांछित दस्तावेजों सहित जमा कराने होंगें।

Releated Posts

जिला स्तरीय देव हरशिंग मेला 12 अप्रैल को

शिमला। उप-तहसील धामी की ग्राम पंचायत चनावग का जिला स्तरीय देव हरशिंग मेला 12 अप्रैल को मनाया जा…

ByByadmin Apr 1, 2026

दल-बदल पर सख्ती, अयोग्य विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित विधायकों को पेंशन से वंचित करने के लिए…

ByByadmin Apr 1, 2026

हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण की अधिसूचना जारी

शिमला। हिमाचल सरकार ने अनुबंध, दैनिक वेतनभोगी और आकस्मिक कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर बड़ी राहत दी है।…

ByByadmin Apr 1, 2026

330 पदों पर रोजगार

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड नॉएडा द्वारा अपरेंटिस के भरे जाएंगे 250 पद धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने…

ByByadmin Apr 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top