• Home
  • हिमाचल
  • कांग्रेस नेता राम लाल ठाकुर ने नैना देवी जी और जुखाला महाविद्यालयों में संकाय बहाली पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
Image

कांग्रेस नेता राम लाल ठाकुर ने नैना देवी जी और जुखाला महाविद्यालयों में संकाय बहाली पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला : पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  राम लाल ठाकुर ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने जिला बिलासपुर के राजकीय महाविद्यालय नैना देवी जी में वाणिज्य संकाय तथा राजकीय महाविद्यालय जुखाला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों को बहाल करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

राम लाल ठाकुर ने कहा कि इन संकायों की बहाली से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के निकट ही इन विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को उनके घर-द्वार के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा क्षेत्र को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए वर्तमान सरकार के व्यावहारिक एवं दूरदर्शी प्रयासों के परिणामस्वरूप ही हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में देश में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य की रैंकिंग 21वें स्थान पर फिसल गई थी।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top