II> नाथपा बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की संभावना, लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह
झाकड़ी : एसजेवीएन ने आम जनता के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए सतलुज नदी के बढ़ते जल-प्रवाह को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। जारी सूचना के अनुसार, सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते नाथपा बांध से किसी भी समय अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकता है।
एसजेवीएन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतलुज नदी के किनारे जाने से बचें और नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और प्रशासन व एसजेवीएन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
एसजेवीएन ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना जनहित में जारी की गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।














