• Home
  • हिमाचल
  • मुख्यमंत्री ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए
Image

मुख्यमंत्री ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए

सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने 12.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शालाघाट-अर्की- कुनिहार-बरोटीवाला मार्ग पर गम्बर खड्ड पर 45 मीटर स्पैन के डबल लेन आर्च पुल, 3.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बीडीओ कार्यालय भवन धर्मपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथा में 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान भवन का उद्घाटन किया।
उन्होंने दत्यार के समीप 20.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कौशल्या बांध, 16.24 करोड़ रुपये की लागत से किम्मूघाट से चक्की का मोड़ सड़क के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण, 6.33 करोड़ रुपये की लागत से जंगेशू से औडा वाया भनेट सड़क, 7.03 करोड़ रुपये की लागत से ग्रोणी से सरी सड़क वाया बोहरों के उन्नयन, 3.77 करोड़ रुपये की लागत से सुबाथू से ग्राम चपला, ग्राम पंचायत शडयाना सड़क पर शहीद सुदेश मार्ग की मेटलिंग एवं तारकोल बिछाने, 3.48 करोड़ रुपये की लागत से रेहला से मठान वाया शार्ड संपर्क मार्ग, 8.06 करोड़ रुपये की लागत से देवठी-बराह कून सड़क के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण, 5 करोड़ रुपये की लागत से धर्मपुर-कसौली सड़क के उन्नयन तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-प्ट के अंतर्गत 3.08 करोड़ रुपये की लागत से नागली से चेवा सड़क के निर्माण/उन्नयन कार्यों के शिलान्यास किए।

Releated Posts

उहल चरण-तीन जल विद्युत परियोजना बनी हिमाचल की ऊर्जा शक्ति

सुक्खू सरकार’ के प्रभावी प्रयासों से सालाना लगभग 200 करोड़ रुपये की आय हो रही सुनिश्चित मंडी : मंडी जिला के…

ByByadmin Jun 26, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, नशामुक्ति की दिलाई शपथ

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर…

ByByadmin Jun 26, 2026

मुख्यमंत्री का धर्मशाला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आज धर्मशाला पहुंचने पर एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा,…

ByByadmin Jun 26, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध और अवैध तस्करी निवारण दिवस को ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ के रूप में आयोजित किया गया

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरम्भ किए गए ऐतिहासिक प्रदेशव्यापी ‘एंटी-चिट्टा…

ByByadmin Jun 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top