• Home
  • हिमाचल
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली में छात्र मंत्रिमंडल का गठन
Image

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली में छात्र मंत्रिमंडल का गठन

शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली, शिमला में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से छात्र मंत्रिमंडल (Student Cabinet) का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुशीला शक्तान ने नवगठित छात्र मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र मंत्रिमंडल विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करना चाहिए। छात्र जीवन में नेतृत्व क्षमता का विकास भविष्य में उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता प्रदान करेगा।

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवगठित छात्र मंत्रिमंडल विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित छात्र मंत्रिमंडल को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Releated Posts

रामपुर एचपीएस एवं लूहरी एचईपी-I में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

रामपुर / लूहरी : रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन एवं लूहरी जल विद्युत परियोजना -I द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन आज प्रातः 7:30 बजे से 8:30 बजे तक उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) के अनुरूप कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, भावनात्मक सुदृढ़ता तथा दीर्घकालिक स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, ताकि जीवन के प्रत्येक चरण में स्वास्थ्य, सक्रियता एवं समग्र कल्याण को प्रोत्साहन मिल सके। कार्यक्रम में निगम के निदेशक (कार्मिक) श्री अजय कुमार शर्मा परिवार सहित उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष है कि इस वर्ष योग दिवस के अवसर पर मुझे रामपुर जल विद्युत स्टेशन एवं लूहरी जल विद्युत परियोजना के साथ योग अभ्यास करने का अवसर मिला। इस तरह के आयोजन एसजेवीएन प्रबंधन हमेशा से करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज का यह आयोजन न केवल हमारे स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि सामुदायिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत बना रहा है; आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम में रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह एवं लूहरी जल विद्युत परियोजना-I के परियोजना प्रमुख श्री विवेक शर्मा के साथ-साथ आरएचपीएस एवं लूहरी एचपीएस-I के अधिकारी, कर्मचारी तथा आवासीय परिसर के निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त परियोजना क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग प्रशिक्षक ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ एवं जागरूक रहने की प्रेरणा दी तथा नियमित योग को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। योग सेशन के अंत में उपस्थित समस्त जनों के समक्ष निगम के निदेशक (कार्मिक) श्री अजय कुमार शर्मा द्वारा शीर्षासन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शैली शर्मा द्वारा गरुड़ासन किया गया। रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के खेल मैदान में आयोजित यह कार्यक्रम कार्य-जीवन संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा, स्वस्थ जीवनशैली तथा स्वस्थ एवं गरिमामय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

ByByadmin Jun 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चनावग में योग शिविर आयोजित

II> 55 लोगों ने किया योगाभ्यास, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भगत राम गौतम ने बताए योग के लाभ चनावग :…

ByByadmin Jun 21, 2026

दाड़लाघाट किसान मोर्चा ने पौधारोपण एवं प्राकृतिक खेती कार्यक्रम किया आयोजित

II> कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ब्रायली पंचायत प्रधान कृष्ण चंद भट्टी का अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने किया…

ByByadmin Jun 20, 2026

कराड़ाघाट-संघोई-पकोटी-मलावण-सोरिया-चंडी-कश्लोग सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

सोलन : कराड़ाघाट- संघोई- पकोटी- मांगू- मलावण- सोरिया- गयाना- चंडी और कश्लोग क्षेत्र को जोडऩे वाली सड़क की…

ByByadmin Jun 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top