• Home
  • हिमाचल
  • कराड़ाघाट-संघोई-पकोटी-मलावण-सोरिया-चंडी-कश्लोग सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज
Image

कराड़ाघाट-संघोई-पकोटी-मलावण-सोरिया-चंडी-कश्लोग सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

सोलन : कराड़ाघाट- संघोई- पकोटी- मांगू- मलावण- सोरिया- गयाना- चंडी और कश्लोग क्षेत्र को जोडऩे वाली सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। यह जानकारी जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने दी। उन्होंने कहा कि करीब चार वर्ष पहले इस सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य किया गया था, लेकिन उसके बाद आज तक सड़क की उचित देखरेख नहीं की गई, जिसके कारण मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है।

नागेंद्र कौशल

नागेंद्र कौशल के अनुसार सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

कौशल ने कहा इस सड़क से प्रतिदिन छात्र, किसान, कर्मचारी और मरीज आवाजाही करते हैं, लेकिन बदहाल सड़क के कारण सफर जोखिम भरा बन गया है। कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष यह समस्या उठाई जा चुकी है, फिर भी अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

नागेंद्र कौशल ने कहा ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि सड़क की खराब स्थिति न केवल विकास कार्यों को प्रभावित कर रही है, बल्कि लोगों के दैनिक जीवन पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार और संबंधित विभाग इस महत्वपूर्ण सड़क की स्थिति का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक सुधार कार्य शुरू करेंगे, जिससे लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त हो।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

शिमला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली, शिमला में आज आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप सुरक्षा जागरूकता एवं…

ByByadmin Jun 15, 2026

मंत्रिमंडल ने सरकारी भूमि पर कुछ अतिक्रमणों के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को दी मंजूरी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण…

ByByadmin Jun 6, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया पर्यावरण दिवस 2026

झाकड़ी : भारत सरकार व निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा परियोजना प्रमुख श्री…

ByByadmin Jun 6, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

शिमला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली, जिला शिमला में विभिन्न जागरूकता एवं…

ByByadmin Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top