• Home
  • हिमाचल
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
Image

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

शिमला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली, जिला शिमला में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।

इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता तथा भाषण (Declamation) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं अध्यापकों द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों के माध्यम से समाज को पर्यावरण बचाने, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के लिए विशेष गौरव का विषय रहा कि विद्यालय के छात्र वंश ने उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, जिला शिमला द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्या श्रीमती सुशीला शक्तान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली, जिला शिमला को प्रशंसा-पत्र (Certificate of Appreciation) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुशीला शक्तान ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

विद्यालय परिवार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

Releated Posts

हर बरसात में तबाही का मंजर: आईएसबीटी शिमला के पांजड़ी क्षेत्र में उफनता नाला बना लोगों की जान-माल के लिए खतरा

]> बारिश के साथ बहकर आए पानी और पत्थरों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को पहुंचाया नुकसान, घरों…

ByByadmin Jul 27, 2026

भूस्खलन रोकने के लिए संगड़ाह में शमालू-ऐड की रोपाई, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

डॉ. भेखा नन्द वर्धननैना टिक्कर (सिरमौर) : पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला…

ByByadmin Jul 26, 2026

महिला करियर एजेंट और रूरल करियर एजेंट के भरे जाएंगे 100 पद

]> 25 जुलाई को एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा मशोबरा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू  शिमला : जिला रोजगार अधिकारी शिमला…

ByByadmin Jul 23, 2026

सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला शिमला की परिचय बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश चौहान…

ByByadmin Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top