• Home
  • हिमाचल
  • चनावग पंचायत में जगदीश चंद बने प्रधान, 236 मतों से दर्ज की शानदार जीत
Image

चनावग पंचायत में जगदीश चंद बने प्रधान, 236 मतों से दर्ज की शानदार जीत

]> 567 वोट हासिल कर प्रतिद्वंद्वियों को छोड़ा पीछे, समर्थकों में उत्साह की लहर

चनावग : शिमला जिला की ग्राम पंचायत चनावग में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में जगदीश चंद ने शानदार जीत दर्ज की है। जगदीश चंद को कुल 567 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 236 मतों के अंतर से पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया।

प्रधान पद के चुनावी मुकाबले में जगदीश चंद के अलावा माठू राम, सोम प्रकाश और ईश्वर दत्त भी मैदान में थे। मतगणना पूरी होने के बाद जगदीश चंद को विजयी घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पंचायत क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।

जगदीश चंद ने अपनी जीत का श्रेय पंचायत की जनता के विश्वास और समर्थन को दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाइयां बांटकर उनकी जीत का स्वागत किया।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top