• Home
  • हिमाचल
  • जुडलू वार्ड से घनश्याम बने वार्ड सदस्य, बड़ी बढ़त के साथ दर्ज की जीत
Image

जुडलू वार्ड से घनश्याम बने वार्ड सदस्य, बड़ी बढ़त के साथ दर्ज की जीत

]> 174 वोट हासिल कर कुलदीप कुमार को हराया, समर्थकों में खुशी का माहौल

चनावग : जिला शिमला की ग्राम पंचायत चनावग के जुडलू वार्ड में हुए वार्ड सदस्य चुनाव में घनश्याम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। घनश्याम को कुल 174 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कुलदीप कुमार को 50 वोट मिले।

मतगणना के बाद घोषित परिणामों में घनश्याम ने 124 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर वार्ड सदस्य पद पर कब्जा जमाया। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जीत का जश्न मनाया गया।

विजय के बाद घनश्याम ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और शुभकामनाएं देकर उनकी जीत का स्वागत किया।

Releated Posts

चनावग पंचायत में जगदीश चंद बने प्रधान, 236 मतों से दर्ज की शानदार जीत

]> 567 वोट हासिल कर प्रतिद्वंद्वियों को छोड़ा पीछे, समर्थकों में उत्साह की लहर चनावग : शिमला जिला…

ByByadmin Jun 2, 2026

चनावग-नेहरा क्षेत्र के बीडीसी चुनाव में मेद राम बने बीडीसी सदस्य, 649 मत लेकर दर्ज की शानदार जीत

]> कड़े मुकाबले में पूर्ण चंद को 94 मतों से हराया, 2002 मतदाताओं ने किया मतदान चनावग :…

ByByadmin Jun 1, 2026

35 वर्षों बाद घरयाणा ने रचा इतिहास, कुसुम लता बनी बीडीसी सदस्य

]> 645 मत हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, स्व. मनसा राम हरनोट के बाद पहली बार घरयाणा…

ByByadmin Jun 1, 2026

रामपुर उपमंडल की 19 पंचायतों में दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न, मतदाताओं में दिखा उत्साह

रामपुर : रामपुर उपमंडल के अंतर्गत विकास खण्ड रामपुर की 13 पंचायतों तथा विकास खण्ड ननखरी की 06…

ByByadmin May 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top