• Home
  • हिमाचल
  • चनावग-नेहरा क्षेत्र के बीडीसी चुनाव में मेद राम बने बीडीसी सदस्य, 649 मत लेकर दर्ज की शानदार जीत
Image

चनावग-नेहरा क्षेत्र के बीडीसी चुनाव में मेद राम बने बीडीसी सदस्य, 649 मत लेकर दर्ज की शानदार जीत

]> कड़े मुकाबले में पूर्ण चंद को 94 मतों से हराया, 2002 मतदाताओं ने किया मतदान

चनावग : चनावग-नेहरा क्षेत्र के पंचायत समिति (बीडीसी) चुनाव में ग्राम पंचायत चनावग के मेद राम ने 649 मत प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्ण चंद को 94 मतों के अंतर से पराजित किया।

चुनाव परिणामों के अनुसार पूर्ण चंद को 555 मत, मदन लाल को 382 मत तथा लायक राम को 390 मत प्राप्त हुए। वहीं विजेता मेद राम को कुल 649 मत मिले, जो सभी प्रत्याशियों में सर्वाधिक रहे।

मतगणना रिपोर्ट के अनुसार कुल 1976 वैध मत पड़े, जबकि 16 मत अवैध घोषित किए गए। इसके अलावा 10 मत ‘नोटा’ के पक्ष में पड़े। इस प्रकार कुल 2002 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मेद राम की जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि नए बीडीसी सदस्य पंचायत समिति में क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top