• Home
  • हिमाचल
  • स्वच्छता पखवाड़े के तहत रामपुर एचपीएस में निकाली गई जागरूकता रैली
Image

स्वच्छता पखवाड़े के तहत रामपुर एचपीएस में निकाली गई जागरूकता रैली

विद्यार्थियों और अधिकारियों ने स्वच्छता का दिया संदेश, ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

बायल। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस में 16 मई से 31 मई 2026 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को रामपुर एचपीएस द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में राजकीय माध्यमिक पाठशाला और राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्रो के लगभग 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों और अधिकारियों ने स्वच्छता संबंधी नारों एवं बैनरों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

इसके अलावा स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थलों और परियोजना प्रभावित पंचायतों के गांवों में हेल्प एज इंडिया द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वच्छता संबंधी पोस्टर भी लगाए गए। ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top