• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Image

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ

झाकड़ी। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन 16 मई से 31 मई, 2026 तक किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत 16 मई, 2026 को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर, झाकड़ी तथा नाथपा डैम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसमें स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

16 मई से 31 मई, 2026 तक आयोजित होने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान एसजेवीएन द्वारा विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता अभियान, सरकारी विद्यालयों में बालिका शौचालयों को गोद लेना, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक और अन्य जन-जागरूकता गतिविधियाँ शामिल हैं।

इन सभी आयोजनों का उद्देश्य एनजेएचपीएस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top