• Home
  • हिमाचल
  • पच्छाद के यशपाल कपूर नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड 2026 से होंगे सम्मानित
Image

पच्छाद के यशपाल कपूर नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड 2026 से होंगे सम्मानित

डॉ. भेखा नन्द वर्धन
सिरमौर। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत के शामपुर गांव निवासी यशपाल कपूर का चयन नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड 2026 के लिए हुआ है। 11 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में यह पुरस्कार केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और श्रीलंका की भारत में राजदूत महिषिणी कोलोन द्वारा दिया जाएगा।

दिल्ली में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत और प्रोजेक्ट प्वाइंट की ओर से युवा संवाद जिसका विषय है। यूथ इन डेमोक्रेसी और गवर्नमेंट फॉर विकसित भारत ञ्च 2047 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के अलावा दूसरे देशों के यंग लीडर भी हिस्सा लेंगे। प्रोजेक्ट प्वाइंट के चेयरमैन डॉ संग्राम केसरी ने बताया कि इस मौके पर देश में युवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो दर्जन यूथ लीडर को सम्मानित किया जाएगा।

हिमाचल से यशपाल कपूर को यह पुरस्कार शांति और सद्भावना के क्षेत्र में किए गए कार्य को लेकर प्रदान किया जा रहा है। यशपाल कपूर हिमाचल प्रदेश में नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के समन्वयक हैं। देशभर में शांति और सद्भावना स्थापित करने की दिशा में दशकों से कार्य कर रहे हैं।

Releated Posts

भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की

रामपुर: भारत सरकार के सचिव (विद्युत) पंकज अग्रवाल ने अपर सचिव (हाइड्रो एवं ईसी एंड ईटी) दिवाकर नाथ…

ByByadmin May 1, 2026

नई सोच समूह ने अध्यापक नरेश शर्मा की सेवानिवृति पर दी विदाई पार्टी

डॉ. भेखानन्द वर्धनसिरमौर : नई सोच समूह ने जिला सिरमौर के शिक्षा खण्ड सराहां के तहत आने वाले राजकीय…

ByByadmin Apr 30, 2026

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

झाकड़ी : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए 26 अप्रैल, 2026…

ByByadmin Apr 27, 2026

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के प्रदर्शन की उच्चस्तरीय समीक्षा, 2108 मिलियन यूनिट उत्पादन पर सराहना

एसजेवीएन और एनएचपीसी के निदेशक (वित्त) ने संचालन, वित्तीय प्रबंधन और दक्षता सुधार पर दिए अहम सुझाव बायल…

ByByadmin Apr 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top