• Home
  • हिमाचल
  • प्रवीण मेघटा बने हिमाचल प्रदेश व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष
Image

प्रवीण मेघटा बने हिमाचल प्रदेश व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संघ को नई दिशा देने का लिया संकल्प

शिमला। प्रदेश में हिमाचल प्रदेश व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। संघ कार्यकारिणी पुनर्गठन का यह निर्णय 12 जिला अध्यक्षों की विस्तृत बैठक एवं गहन विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में संघ के भविष्य, व्यावसायिक शिक्षा की मजबूती तथा शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व में बदलाव को आवश्यक माना गया।

हिमाचल प्रदेश व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ की कार्यकारिणी पुनर्गठन प्रक्रिया में प्रवीण मेघटा को राज्य अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मोनिका ठाकुर को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं राज्य कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सह-अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

संगठन के अनुभवी एवं वरिष्ठ कार्यकत्र्ता विजय शर्मा को राज्य सचिव पद का दायित्व प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त संगठन की वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए धीरज शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन व्यावसायिक शिक्षकों के हितों की रक्षा करते हुए व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेगा।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संघ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सभी जिला अध्यक्षों एवं सदस्यों का विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया तथा संघ को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top