• Home
  • हिमाचल
  • देव हरशिंग मेले में एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत
Image

देव हरशिंग मेले में एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत

शिमला। उप-तहसील धामी की ग्राम पंचायत चनावग में 12 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय देव हरशिंग मेले में मंजीत शर्मा एसडीएम शिमला ग्रामीण बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

देव मेला कमेटी अध्यक्ष सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह मेला क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि लेकर आता है। यह मेला वर्ष 1985 से मनाया जा रहा है जिसमें हजारों लोग शामिल होकर देवताओं का आशीर्वाद लेते हैं।

सोम प्रकाश शर्मा ने कहा मेले के पहले दिन 11 बजे से सायं 5 बजे तक खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी, जिसमें रस्साकशी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर और ताश शामिल हैं।

इसी तरह 12 अप्रैल को प्रात: 9 बजे देवताओं का स्वागत होगा। मेला कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले में देव हरशिंग चनावग, माता भीमा काली गानवी व देवता कुरगण संघोई देव उत्सव में पधार कर लोगों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top