बिलासपुर। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरमाना के जूनियर विंग में नर्सरी एवं एलकेजी कक्षा के नवप्रवेशित नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए विद्यारंभ संस्कार दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से किया गया, जिसमें सभी अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे। विद्यालय में आए बच्चों का स्वागत तिलक समारोह के माध्यम से किया गया, जिससे वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं आध्यात्मिक बन गया।
इसके पश्चात बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा वैदिक हवन में आहुतियां दी गईं और ईश्वर से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यारंभ संस्कार के अंतर्गत बच्चों को पहली बार कागज और पेंसिल के माध्यम से लिखने का परिचय कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसके पश्चात सभी अभिभावक एवं बच्चे प्रसन्नचित्त होकर अपने घरों को लौटे। यह कार्यक्रम बच्चों के जीवन में शिक्षा के प्रथम चरण की एक सुंदर एवं यादगार शुरुआत सिद्ध हुआ।

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरमाना ने विद्यारंभ संस्कार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
Releated Posts
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण
]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…
बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय
]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…
गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन
]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…
मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत
]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…














