• Home
  • हिमाचल
  • व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार हिम केयर का जीवन लेने पर उतारू : जयराम ठाकुर
Image

व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार हिम केयर का जीवन लेने पर उतारू : जयराम ठाकुर

मंडी। जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के शंकर देहरा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबी से बड़ा कोई दुख नहीं होता और गरीबी से लडऩा, लोगों में हिम्मत देना ही सरकारों का काम होता है। बहुत से लोग अपनी गरीबी के कारण इलाज नहीं करवा पाते थे, क्योंकि वे जानते थे कि इलाज महंगा है, इलाज के चक्कर में पड़े तो परिवार पर आर्थिक संकट आ जाएगा, इसलिए बहुत से लोग अपनी बीमारी को भगवान के भरोसे छोड़ देते थे। ऐसे लाखों लोगों का जीवन बचाने के लिए हमने हिम केयर योजना की शुरुआत की। 11 लाख से ज्यादा लोगों का अब तक इलाज इस योजना से हुआ है। लाखों लोगों को इस योजना ने जीवन दिया है।

लोग सिर्फ कार्ड लेकर आते थे और पूरे अधिकार के साथ आत्मसम्मान के साथ अपना इलाज करवाते थे और स्वस्थ होकर घर जाते थे। हिम केयर ने लाखों लोगों को जीवन दिया। आज व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार हिम केयर का जीवन लेने पर उतारू है। उससे भी दुख की बात है कि सरकार ब्लैकमेलिंग पर उतर आई है और तमाम तरीके की साजिशें करके वह हिम केयर को बदनाम कर रही है। 11 लाख लोगों के इलाज में एक भी पैसे की गड़बड़ी नहीं पाई गई, तो झूठ के सहारे इतनी पवित्र योजना और इतने पवित्र उद्देश्य को तबाह करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश ने देखा कि किस तरीके से व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने वृद्धा पेंशन पा रहे, दिव्यांग पेंशन पा रहे, सहारा पेंशन पा रहे लोगों की पेंशन रोकी। किसी न किसी बहाने से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जब सरकार ने संवेदनहीनता दिखाते हुए सहारा पेंशन पा रहे लोगों को मृत घोषित कर पेंशन रोक दी। अभी तक कुछ ही मामले सामने आए हैं, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या हजारों में है, जिनकी किसी न किसी बहाने सामाजिक सुरक्षा की पेंशन बंद कर दी गई है। हम सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इन लोगों की जानकारी एकत्र करेंगे और सरकार की इस साजि़श को बेनकाब करेंगे।

हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देव परंपराओं का अनूठा संगम शुक्रवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के शंकर देहरा स्थित नारठी में देखने को मिला। जयराम ठाकुर ने देव विष्णु मतलोड़ा जी और देवी दुलासन जी के नवनिर्मित रथों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत कर शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल की पहचान उसकी देव संस्कृति और आस्था से है। आधुनिकता के दौर में भी अपनी परंपराओं से जुड़े रहना गर्व की बात है और आने वाली पीढिय़ों को इस विरासत को संजोकर रखना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना भी की।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top