• Home
  • हिमाचल
  • शिमला में संदिग्ध व्यक्ति को लेकर फैली अफवाहों की सच्चाई सामने

शिमला में संदिग्ध व्यक्ति को लेकर फैली अफवाहों की सच्चाई सामने

शिमला : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच की, जिसमें दावा किया गया था कि एक व्यक्ति खुद को बांग्लादेशी मुस्लिम बताकर अलग वेशभूषा में घूम रहा है और लोगों से पैसे ऐंठ रहा है।

जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल के रूप में हुई, जो मूल रूप से बांग्लादेश के राजशाही का निवासी है और वर्तमान में शिमला स्थित एपीजी यूनिवर्सिटी में बीजेएमसी का छात्र है। वह वर्ष 2024 से 2028 तक के कोर्स में अध्ययनरत है और फिलहाल चौथे सेमेस्टर में पढ़ रहा है।

पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह किन्नर समुदाय से संबंध रखता है और धार्मिक आस्था के चलते कालीबाड़ी मंदिर व जाखू मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जाता है। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसने किसी से जबरन पैसे नहीं मांगे, हालांकि यदि कोई स्वेच्छा से कुछ देता है तो वह मना नहीं करता।

पुलिस जांच में उसके सभी दस्तावेज—पासपोर्ट, स्टडी वीजा, स्टे वीजा, नेशनल आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र—सही और वैध पाए गए हैं। साथ ही, उसके खिलाफ पैसे ऐंठने की कोई आधिकारिक शिकायत भी सामने नहीं आई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और फिलहाल सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है।

Releated Posts

रामपुर उपमंडल की 19 पंचायतों में दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न, मतदाताओं में दिखा उत्साह

रामपुर : रामपुर उपमंडल के अंतर्गत विकास खण्ड रामपुर की 13 पंचायतों तथा विकास खण्ड ननखरी की 06…

ByByadmin May 28, 2026

एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

बायल : रामपुर जल विद्युत परियोजना में 24 मई 2026 को एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह,…

ByByadmin May 25, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

झाकड़ी : देश की गौरवशाली एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में…

ByByadmin May 25, 2026

एसजेवीएन स्थापना दिवस पर एनजेएचपीएस में मैराथन का आयोजन

]> स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग झाकड़ी : एसजेवीएन के…

ByByadmin May 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top