• Home
  • हिमाचल
  • किसान सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, कई महत्वपूर्ण निर्णय
Image

किसान सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, कई महत्वपूर्ण निर्णय

शिमला। किसान सलाहकार समिति कृषि विभाग बसंतपुर की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बेसरदास हरनोट द्वारा की गई।

बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इन प्रस्तावों में विभाग के बजट पर चर्चा, किसानों के सर्वांगीर्ण विकास तथा उन्नत खेती के लिए परियोजना तैयार करना विशेष रहा। इस मौके पर समिति ने केंद्र सरकार द्वारा पोषित आतमा प्रोजेक्ट के लिए धनराशि मुहैया करवाने की मांग की गई।

समिति अध्यक्ष बेसरदास हरनोट ने कृषि विभाग बसंतपुर कार्यालय के मुरम्मत कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

संबंधित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। चर्चा के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज़ करने, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

इस अवसर पर विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. यादविन्द्र सैनी, एडीओ यशपाल वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष कर्मचन्द, खण्ड तकनीकी प्रबंधक भिषमा नेगी, कृषक सलाहकार समिति के सदस्य ज्योतिका वर्मा, देसराज, खेमचंद कश्यप तथा एटीएम प्रतीक्षा शर्मा सहित कई अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top