• Home
  • हिमाचल
  • झबोला डीएवी स्कूल में वार्षिक परिणाम के मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
Image

झबोला डीएवी स्कूल में वार्षिक परिणाम के मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल, झबोला में 27 मार्च 2026 को वार्षिक परिणाम समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावकों के आत्मीय स्वागत एवं विधिवत हवन से हुआ जिसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लिया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया तथा डीएवी गीत की प्रस्तुति ने अनुशासन एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

समारोह के दौरान कक्षा 1 से 7 तक के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कक्षा 1 में श्रव्य शर्मा प्रथम, वनिशा गुलेरिया द्वितीय और सूर्यांश सिंह तृतीय रहे।कक्षा 2 में ऋषित प्रथम, अन्वी शर्मा द्वितीय तथा हितांशी शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा 3 में कृतिका शारदा ने प्रथम, नक्ष राणा ने द्वितीय और शौर्य शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में खुमन सिंह पुनमगार प्रथम, शान्वी द्वितीय और वंशिका शर्मा तृतीय रहीं।कक्षा 5 में स्वरा प्रथम, राजवंश जगोटा द्वितीय और नायरा तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा 6 में दिव्यांशी कौंडल प्रथम, दिव्यांश शर्मा द्वितीय और अभिनव चौहान तृतीय रहे।कक्षा 7 में ऊजऱ्ा प्रथम, हर्ष कौंडल द्वितीय तथा अवनि शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर सभी मेधावी विद्यार्थियों की समूह तस्वीरें भी ली गईं, जिससे यह पल उनके लिए यादगार बन गया।

प्रधानाचार्य रवि कुमार कारवा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के प्रयास, व्यवहार और आत्मविश्वास को भी उतना ही महत्व दें जितना अंकों को देते हैं।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top