• Home
  • हिमाचल
  • सेना कमांडर ने आरट्रैक के चल रहे परिवर्तनकारी प्रयासों पर डाला प्रकाश
Image

सेना कमांडर ने आरट्रैक के चल रहे परिवर्तनकारी प्रयासों पर डाला प्रकाश

शिमला। आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम ने आज डैनफे ऑडिटोरियम, शिमला में आयोजित आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षण संस्थानों और सैन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान, प्रतिष्ठित जीओसी-इन-सी आर्मी ट्रेनिंग कमांड यूनिट साइटेशन आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज, आर्मड कॉर्पस सेंटर एंड स्कूल, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री सेंटर एंड स्कूल तथा राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज को प्रदान किया गया, साथ ही दो संबद्ध इकाइयों को भी सम्मानित किया गया। वित्तीय उत्कृष्टता, डिजिटलीकरण और तकनीकी नवाचार के लिए भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, 16 व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर सेना कमांडर ने आरट्रैक के चल रहे परिवर्तनकारी प्रयासों पर प्रकाश डाला और आधुनिक युद्ध में नई तकनीकों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने ड्रोन की बढ़ती भूमिका पर बल देते हुए बताया कि 50,000 से अधिक सैन्य कर्मियों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने विशेषज्ञता केंद्र विकसित करने, ऑनलाइन प्रशिक्षण और परीक्षा प्रणाली लागू करने तथा लैंगिक समानता और सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने जैसे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने सभी कर्मियों को निरंतर सीखने, नई चुनौतियों के अनुसार स्वयं को ढालने और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आरट्रैक भविष्य में भी आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना के निर्माण तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण से कार्य करता रहेगा।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top