• Home
  • हिमाचल
  • शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु के सर्वोच्च बलिदान को राज्यपाल ने किया नमन
Image

शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु के सर्वोच्च बलिदान को राज्यपाल ने किया नमन

शिमला। शहीद दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर लोक भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अमर शहीदों के अदम्य साहस, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति समर्पण को नमन करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का जीवन और बलिदान युवाओं को साहस, प्रतिबद्धता और नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। इनकी देशभक्ति का जज्बा और राष्ट्रीय एकता के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और सभी को इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और स्वतंत्र भारत की नींव रखी। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शहीद भगत सिंह की विरासत से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने उनके दो भतीजों के साथ सामाजिक क्षेत्र में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता फिरोजपुर में कार्यरत थे उस समय वह हर वर्ष 23 मार्च को शहीदों की याद में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के लिए हुसैनीवाला राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाते थे।

राज्यपाल ने इस बात पर बल दिया कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में पूरी निष्ठा से योगदान देगा। राष्ट्र को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प ही इन महान शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने युवोओं का आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, अनुशासन और त्याग की भावना के साथ राष्ट्र सेवा में स्वयं को समर्पित करें।

इसके उपरान्त, राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को गरिमा और परंपराओं का निर्वहन करते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे कर्मचारियों से नियमित रूप से संवाद करेंगे ताकि उनकी समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से समझा जा सके और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, अधिकारी और लोकभवन के कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Releated Posts

रामपुर उपमंडल की 19 पंचायतों में दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न, मतदाताओं में दिखा उत्साह

रामपुर : रामपुर उपमंडल के अंतर्गत विकास खण्ड रामपुर की 13 पंचायतों तथा विकास खण्ड ननखरी की 06…

ByByadmin May 28, 2026

एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

बायल : रामपुर जल विद्युत परियोजना में 24 मई 2026 को एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह,…

ByByadmin May 25, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

झाकड़ी : देश की गौरवशाली एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में…

ByByadmin May 25, 2026

एसजेवीएन स्थापना दिवस पर एनजेएचपीएस में मैराथन का आयोजन

]> स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग झाकड़ी : एसजेवीएन के…

ByByadmin May 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top