• Home
  • हिमाचल
  • डिप्टी सीएम ने की इस विभाग की 24×7 कार्यरत रहने पर प्रशंसा
Image

डिप्टी सीएम ने की इस विभाग की 24×7 कार्यरत रहने पर प्रशंसा

सोलन। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग सतत् क्रियाशील है। मुकेश अग्निहोत्री आज सोलन जि़ला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 24&7 कार्यरत रहने के लिए प्रशंसा की और आशा जताई कि विभाग सभी तक जल पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

उन्होंने इस अवसर पर दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न टयूबवेल संवर्धन एवं स्थापित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इनमें से 1-1 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग द्वारा तथा 1-1 करोड़ रुपये बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा देना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के सुचारू कार्यान्वयन के लिए 50-50 अतिरिक्त पद भरने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 45-45 पद भरे गए हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य की निविदा का मुद्दा केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के समक्ष उठाया जाएगा ताकि यह कार्य शीघ्र आरम्भ हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कालका से हिमाचल प्रदेश के बद्दी तक राजमार्ग के सुधार का मुद्दा भी केन्द्रीय परिवहन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक तथा 250 डीजल बसों की खरीद की जा रही है। आवश्यकतानुसार इनमें से दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top