• Home
  • हिमाचल
  • हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न
Image

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS विकसित करने पर व्यावसायिक प्रशिक्षक एवं विद्यार्थियों का सम्मान

शिमला : हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा (Annual General Meeting – AGM) आज प्रातः 11:00 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल, निदेशालय स्कूल शिक्षा, शिमला-1 में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता HSSA के अध्यक्ष एवं निदेशक, स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश आशीष कोहली ने की। बैठक में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) बी. आर. शर्मा, अतिरिक्त निदेशक योगेश चौहान, संयुक्त निदेशक जगदीश चंद नेगी, HSSA के महासचिव संतोष चौहान, अजय पांटा, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेशभर के जिला खेल प्रतिनिधियों, खेल अधिकारियों, शारीरिक शिक्षा अध्यापकों, DPEs, PETs तथा एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के प्रारम्भ में HSSA के महासचिव संतोष चौहान ने वर्ष 2025-26 की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर आयोजित विद्यालयी खेल गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1969 से HSSA प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को विद्यालयी खेलों के माध्यम से उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है।

बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 की HSSA वार्षिक रिपोर्ट, परिणाम पुस्तिका (Result Book) एवं राज्य स्तरीय स्कूल स्पोर्ट्स कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट एवं ऑडिटेड खातों को प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

बैठक में HSSA के आधिकारिक वेब पोर्टल www.hssa.co.in, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की Live Streaming एवं Broadcasting System, तथा Complete Sports Management Information System (Sports MIS) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डिजिटल तकनीक के माध्यम से विद्यालयी खेलों के पारदर्शी एवं आधुनिक प्रबंधन पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली (शिमला) के व्यावसायिक प्रशिक्षक (आईटी/आईटीईएस ट्रेड) प्रवीण मेघटा तथा उनके व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) के विद्यार्थियों को HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS के सफल विकास, डिज़ाइन एवं तकनीकी योगदान के लिए HSSA के अध्यक्ष एवं निदेशक, स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश आशीष कोहली द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

महासचिव द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित अंडर-14 वॉलीबॉल, अंडर-19 बालिका हैंडबॉल एवं कबड्डी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट आयोजन एवं रेटिंग के आधार पर School Games Federation of India (SGFI) ने हिमाचल प्रदेश को “Excellent Best Organizer” सम्मान से सम्मानित किया है।

बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार NSNIS, पटियाला में शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं, DPEs एवं PETs के लिए विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है, जिसके अंतर्गत लगभग 650 शारीरिक शिक्षकों को आधुनिक Sports Science, Talent Identification, Coaching Techniques एवं Sports Infrastructure से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

बैठक में अंडर-14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए मेस मेन्यू को अंतिम रूप देने तथा आयोजन विद्यालयों को आवश्यक धनराशि जारी करने संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विद्यालयी खेलों के विस्तार एवं विविधीकरण के उद्देश्य से टग ऑफ वॉर, रग्बी एवं वुशु खेलों को अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्गों में परीक्षण आधार (Trial Basis) पर प्रारम्भ करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 बालिका ताइक्वांडो एवं अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिताओं की मेजबानी से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के चयन ट्रायल्स, जिला एवं राज्य स्तर पर चयन प्रक्रिया में सुधार, NSNIS पटियाला ओरिएंटेशन पूर्ण कर चुके शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं, DPEs एवं PETs की जोनल एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अनिवार्य तैनाती तथा जिला इकाइयों द्वारा छात्र खेल निधि के 20 प्रतिशत अंशदान को समयबद्ध रूप से जमा करवाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में स्कूल्स ऑफ स्पोर्ट्स एवं सरकारी खेल छात्रावासों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण, जुब्बल सहित विभिन्न खेल छात्रावासों में मेस एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय पदक विजेताओं को विद्यालय स्तर पर सम्मानित करने तथा वर्ष 2030 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2030) के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में वर्ष 2026-27 की राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता स्थलों (Venue Allocation) को भी अंतिम रूप देते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया। निर्णयानुसार 6 अक्टूबर 2026 से राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ होगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा—
• माइनर गेम्स (बालक वर्ग) – शिमला
• माइनर गेम्स (बालिका वर्ग) – सोलन
• मेजर गेम्स (बालक वर्ग) – चंबा
• मेजर गेम्स (बालिका वर्ग) – सिरमौर
• एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका वर्ग) – कांगड़ा
• इनडोर गेम्स (बालक वर्ग) – मंडी
• इनडोर गेम्स (बालिका वर्ग) – हमीरपुर
सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural Programme) के आयोजन स्थल की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में आशीष कोहली ने कहा कि विद्यालयी खेलों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्रबंधन प्रणाली, पारदर्शी चयन प्रक्रिया एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना HSSA की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिला इकाइयों, खेल अधिकारियों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं संबंधित संस्थानों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने गत सत्र में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित रिकॉर्ड 48 पदकों पर सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए आगामी वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

उन्होंने विद्यालयी खेलों के डिजिटलीकरण, HSSA वेब पोर्टल, Complete Sports MIS तथा तकनीकी नवाचार में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल हिमाचल प्रदेश के विद्यालयी खेलों को डिजिटल एवं पारदर्शी स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। बैठक का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सम्पन्न हुआ।

Releated Posts

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ के लिए कैंपस इंटरव्यू

शिमला : जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा सूचित किया गया है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top