• Home
  • हिमाचल
  • ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित
Image

ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित

अभ्यर्थी 25 जुलाई, 2026 की रात 11.59 बजे तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न वर्गों के 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 60 पद, रेडियोग्राफर के 30 पद तथा वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन/एमएलटी ग्रेड-2 के 15 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर भर्ती जॉब ट्रेनी आधार पर की जाएगी। यह 105 पद आयोग द्वारा पूर्व में विज्ञापन संख्या 04/2026, दिनांक 28 फरवरी, 2026 के माध्यम से विज्ञापित 196 पदों के अतिरिक्त हैं। पहले जारी विज्ञापन में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (पोस्ट कोड-26008) के 176 पद, वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन/एमएलटी ग्रेड-2 (पोस्ट कोड-26012) के 10 पद तथा रेडियोग्राफर (पोस्ट कोड-26009) के 10 पद शामिल थे। इसके बाद 30 मार्च, 2026 को इस विज्ञापन में विभिन्न श्रेणियों के 18 अतिरिक्त पद भी जोड़े गए थे। 

इन अतिरिक्त पदों को 28 फरवरी, 2026 के मूल विज्ञापन तथा 30 मार्च, 2026 को जारी परिशिष्ट के साथ सम्मिलित किया जाएगा।

इसी के मद्देनजर आयोग ने तीनों पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को 11 जुलाई से 25 जुलाई, 2026 तक पुनः खोल दिया है। अभ्यर्थी 25 जुलाई, 2026 की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने विज्ञापन संख्या 04/2026 दिनांक 28 फरवरी, 2026 अथवा 30 मार्च, 2026 के परिशिष्ट के तहत पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top