• Home
  • हिमाचल
  • हिमाचल में यहां खुलेगा युद्ध संग्रहालय …

हिमाचल में यहां खुलेगा युद्ध संग्रहालय …

धर्मशाला : आज शिमला में युद्ध संग्रहालय धर्मशाला से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सैनिक कल्याण, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने की।

बैठक में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान युद्ध संग्रहालय धर्मशाला से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही शाहपुर में प्रस्तावित वॉर मेमोरियल के निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला युद्ध संग्रहालय को शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 2 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इसी तर्ज पर शाहपुर में वॉर मेमोरियल के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है तथा शीघ्र ही संबंधित कमेटी द्वारा स्थल का अवलोकन किया जाएगा।

बैठक में विशेष सचिव, सैनिक कल्याण बोर्ड हरबंस सिंह ब्रस्कोन भी उपस्थित रहे।

Releated Posts

11 अप्रैल से होगी इस स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा, डाउनलोड करें प्रवेश पत्र …

मंडी। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026-27 में कक्षा छठी में दाखिले के लिए जिन बच्चों ने पंजीकरण किया है,…

ByByadmin Mar 20, 2026

घर-घर जाकर बांटा ये औषधीय पौधा …

मंडी। अश्वगंधा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश में प्रजाति-विशेष राष्ट्रीय जागरूकता अभियान “अश्वगंधा: एक स्वास्थ्य-वर्द्धक…

ByByadmin Mar 20, 2026

सावधान! बांध से इस रात 11 बजे छोड़ा जाना है पानी, सर्तक रहें …

चंबा। राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय की  22 मार्च से 24 मार्च तक…

ByByadmin Mar 20, 2026

हिमाचल : पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रण

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम ‘बेहतर कल…

ByByadmin Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top